रिपोर्ट : LegendNews
मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत, सुसाइड नोट मिला
मनोरंजन जगत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़ तमाम दर्शकों का दिल टूट जाएगा। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकीं वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले ने फैंस को सदमें में डाल दिया है। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है।
वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और उन्हें घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
-Compiled by Legend News

Recent Comments