मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार कोहली का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के चलते उन्होंने 24 नवंबर 2023 को अंतिम सांसें ली। मालूम हो, राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली हैं। डायरेक्टर ने ही उन्होंने फिल्म 'विद्रोह' से लॉन्च किया था। इसके बाद उनके बेटे को 'जानी दुश्मान' से फेम मिला था। 
राजकुमार कोहली के निधन को लेकर कहा जा रहा है कि वह शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं आए तो बेटे अरमान कोहली ने दरवाजा पीटा पर कोई आवाज नहीं आई। तब एक्टर ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और देखा तो उनके पिता जमीन पर गिरे हुए हैं। बेसुध पिता को जब तक अस्पताल ले जाया गया, वह तब तक दम तोड़ चुके थे। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि राजकुमार कोहली को हार्ट अटैक आया था। 
कब होगा अंतिम संस्कार
राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम को ही किया जाएगा। फिलहाल उनका परिवार व रिश्तेदार मुंबई स्थित घर पहुंचने लगे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने दुख जताया है। 
राजकुमार कोहली की फिल्में
साल 1973 में राजकुमार कोहली ने फिल्म 'कहानी हम सब की' से शुरुआत की। इसके बाद वह नागिन, मुकाबला, जानी दुश्मान, बदले की आग, राज तिलक, साजिश, जीने नहीं दूंगा से लेकर जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी का डायरेक्शन कर चुके थे।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).