देवेंद्र फडणवीस की सरकार गणेशोत्सव त्योहार को महाराष्ट्र का राज्य महोत्सव घोषित किया है। इससे पहले सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने आज राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा था कि इस आशय की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह आश्वासन विधायक हेमंत रसाने के अनुरोध पर दिया गया, जिन्होंने सत्र के दौरान यह मांग उठाई थी। 
1893 से मनाया जा रहा है गणेशोत्सव
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत 1893 में हुई थी। लोकमान्य तिलक ने 1893 में गणेशोत्सव शुरुआत की थी और इसे राष्ट्रवाद, सामाजिक एकता, स्वाभिमान और अपनी भाषा व संस्कृति के प्रति प्रेम के मूल्यों से जोड़ा था। शेलार ने कहा कि यह उत्सव आज भी उन आदर्शों को कायम रखता है। उन्होंने कहा, "इस उत्सव में बाधा डालने के लिए अदालतों में कई याचिकाएं डाली गई थी। जिनमें पुलिस और अधिकारियों को उत्सव की अनुमति न देने का सुझाव दिया गया था।
मंत्री ने कहा कि महायुति सरकार ने ऐसी सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक दूर कर दिया है। सांस्कृतिक भावना के इस पुनरुत्थान के कारण, अब यह उत्सव महाराष्ट्र के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। शेलार ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार राज्य की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, और गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सामूहिक विरासत का प्रतीक है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).