नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज यानी शुक्रवार 7 नवंबर को नमाज के दौरान एक स्कूल स्थित मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम 54 लोग घायल हो गए। 
पुलिस प्रमुख असेप एदी सुहेरी ने बताया कि घटना के समय मस्जिद में छात्र और स्थानीय निवासी नमाज अदा कर रहे थे। फिलहाल विस्फोट का कारण पता नहीं चला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

घटना के बाद Brimob (मोबाइल ब्रिगेड पुलिस) और नेवी मिलिट्री पुलिस के अधिकारियों ने तुरंत स्कूल परिसर को घेर लिया और लोगों को लगभग 50 मीटर दूर रहने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही रोकने के लिए इलाके में बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाका ठीक उस समय हुआ जब मस्जिद में नमाज चल रही थी, जिससे कई छात्र और मौजूद लोग घायल हो गए। घायलों को यहां के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारण पर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच दल घटनास्थल से नमूने और सुबूत इकट्ठा कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).