रिपोर्ट : LegendNews
प्रैक्टिसनर एडवोकेट्स बार एसोसिएशन मांट की कार्यकारिणी गठित, नीतिपाल अध्यक्ष व चौबे बने सचिव
मांट। प्रैक्टिसनर एडवोकेट्स बार एसोसिएशन मांट की कार्यकारिणी 2026 में निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का गठन किया गया। सर्वसम्मति ने अध्यक्ष पद पर एडवोकेट नीतिपाल सिंह एवं सचिव पद पर अरूण कुमार रावत उर्फ चौबे को नियुक्त किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कन्हैया लाल अग्रवाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सारस्वत के पीठ ने उक्त घोषणा की।
प्रातःकाल से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। बार के दो संगठन होने के चलते प्रैक्टिसनर एडवोकेट्स बार एसोसिएशन को अति महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष सर्वसम्मति से सभी पदों के चयन का निश्चय कर इतिहास रच दिया।
उपरोक्त के अलावा मथुरेश नारायण उपाध्यक्ष, महेश कुमार मुबारिकपुर वाले संयुक्त सचिव, खरग सिंह ऑडिटर, रोचक कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। मीडिया प्रभारी हरीश जायस व राकेश उर्फ रिक्की जायस रहे।
इस मौके पर कन्हैया लाल उपाध्याय, सुरेश चन्द शर्मा, राजेन्द्र कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, हरिओम शर्मा, हरेकृष्ण अग्रवाल, तरुण राघव, सुरेंद्र सिंह जायस, विष्णु सिसोदिया, संजय सारस्वत, प्रिंस अग्रवाल, आदि ने सर्व सम्मति से चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
- Legend News

Recent Comments