उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की और उन्हें 'देश विरोधी' तक कह दिया। इस पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा है कि लोधी का बयान वास्तव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शब्द हैं।
ब्रेन वाश करने में इतने माहिर हैं अखिलेश
ओपी राजभर ने एक्स पर एक पोस्ट में सपा सांसद के बयान पर अखिलेश यादव से माफी मांगने के लिए कहा है। राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अखिलेश यादव ब्रेन वाश करने में इतने माहिर हैं कि पाकिस्तान के एबटाबाट का मौलाना भी उनके सामने फेल है। मैं उनके साथ गठबंधन में रहा हूं, इसलिए ठीक से जानता हूं। उनसे मिलने के बाद कोई आम इंसान भी किसी को गाली दे दे, पीट दे या गोली मार दे तो ये बहुत सामान्य बात है।'
उन्होंने लिखा है, 'ऐसा अक्सर होता है, जो उनके कार्यकर्ता करते रहते हैं, उनका रूटीन वर्क है, माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में वे जेल भी जाते हैं, जिसे पूरा प्रदेश आए दिन देखता है। लेकिन एक बात और है अखिलेश यादव अगर ढंग से किसी को समझा दें तो वह ह्यूमन बम बनकर भी फट सकता है।' 
लोधी ने अखिलेश यादव के शब्द कहे 
राजभर ने लिखा है, 'सपा के हमीरपुर सांसद ने कल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, वो अखिलेश यादव के ही शब्द हैं। वरना इस तरह की भाषा का प्रयोग कोई जनप्रतिनिधि तो छोड़िए, सामान्य व्यक्ति भी नहीं करता। यह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और ना-क़ाबिल-ए-बरदाश्त है।'
राजभर ने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस से निवेदन है कि ऐसी गंदी सोच रखने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे। ऐसा व्यक्ति समाज के लिए घातक है। अखिलेश यादव माफी मांगिए, सार्वजनिक तौर पर माफी मांगिए।' 
सांसद लोधी की अमर्यादित भाषा
हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया। समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में बिजली के स्मार्ट मीटर, बिजली और पानी के संकट के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बाद में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कथन पर भाजपा मुकदमा दर्ज कराएगी तो कराने दो, मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री को देशविरोधी तक कह डाला।
उन्होंने कहा कि मोदी जी अच्छा बोलते हैं, पेट्रोल की खपत कम करें, सोना नहीं खरीदें और विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर दें.. कितना न्याय है, कितने लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। सांसद लोधी ने इसके साथ अभद्र भाषा भी इस्तेमाल की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न अभी तक हुआ है और न ही आने वाली सरकारों में ऐसा मिलेगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).