पहलगाम में आतंकी हमला के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ कई एक्शन लिए थे। 6 मई 2025 की रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के मकसद से ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान की तरफ बहने वाली नदियों के पानी को रोक दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के सालभर बाद भी भारत ने सिंधु से पानी को पाकिस्तान की तरफ बहाल को रोका हुआ है।
चिनाब नदी पर बने डैम बंद का गेट बंद
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल बाद भी चिनाब नदी पर बने प्रमुख बांधों से पानी का सिर्फ नियंत्रित बहाव है। सलाला बांध का भी सिर्फ एक गेट खुआ है। यही वजह है कि पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 
सिंधु जल समझौता पर रोक से बौखलाया पाकिस्तान
भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता रोक दिया था। पाकिस्तान अभी तक सिंधु जल समझौते पर भारत की लगाई रोक से परेशान हो रहा है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत पर उकसावे का आरोप लगाया है। डार ने कहा था कि पिछले की घटनाओं ने क्षेत्र को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया था और भारत की कार्रवाई सुनियोजित तरीके से तनाव बढ़ाने वाली थी।
मंत्री ने बांधों को बम से उड़ाने की धमकी दी
डार ने धमकी दी थी कि पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसका मार्ग बदलने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। डार ने सिंधु जल संधि को एकतरफा रोके जाने के भारत के फैसले पर चिंता जाहिर की और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी राणा सनाउल्लाह ने भारतीय बांधों पर हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान की तरफ आने वाली नदियों के बहाव को रोकने की कोशिश की, तो उसके बांधों को निशाना बनाया जाएगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).