विश्वदाय सप्ताह के अवसर पर आज से ताजमहल समेत सभी स्मारकों में एंट्री फ्री रहेगी। दरअसल, आज से वर्ल्ड हेरिटेज डे की शुरुआत हो रही है जो कि 25 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर देश के सभी मॉन्यूमेंट को पर्यटकों के लिए निशुल्क खोला जाएगा। ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, बेबी ताज (एत्माद्द्वौला) आदि स्मारकों में बाल प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
वर्ल्ड हेरिटेज डे पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। वीकेंड और निशुल्क प्रवेश के चलते पर्यटकों की भीड़ अधिक रहने की संभावनाएं हैं। इसके लिए एएसआई और सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने विशेष प्रबंधन किए हैं। एएसआई के सुप्रीटेंडेंट राजकुमार पटेल ने बताया कि 19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह रहेगा। इस दौरान ताजमहल में प्रवेश निशुल्क है, लेकिन मुख्य गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को टिकट खरीदनी होगी। इस मौके पर स्मारकों में बाल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
ये होंगे कार्यक्रम
19 नवंबर को फतेहपुर सीकरी में बाल प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इसमें कक्षा 7 से 10 तक के स्टूडेंट निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 20 नवंबर को ताजमहल में ऑन स्पॉट कविता लेखन प्रतियोगिता होगी। 21 नवंबर को मेहताब बाग में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिा। 23 को एत्माद्द्वौला (बेबी ताज) में निबंध लेखन, 24 को सिकंदरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता और 25 नवंबर को आगरा किला में समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
वीकेंड पर 38 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
वीकेंड पर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में पर्यटकों की अधिक भीड़ रहती है। शनिवार को 37,927 देशी-विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। अधिक भीड़ होने के चलते पर्यटकों को खासी परेशानियां हुईं। एंट्री गेट पर पर्यटकों को 20 मिनट से अधिक समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ गया। रविवार को एंट्री फ्री होने के चलते ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर अधिक भीड़ होने की संभावनाएं बनी हैं। इसके लिए एएसआई ने विशेष व्यवस्था की है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).