2026 की विजेता टीम कौन है? इसका जवाब है- ईस्ट जोन, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि फाइनल मैच में किसी टीम को जीत ही नहीं मिली। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 5 दिन तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जो अंततः ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। हालांकि, विजेता टीम इस मैच की ईस्ट जोन को माना गया, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के नियम ही फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के खिताबी मैच के इस तरह के हैं। 
पहले मैच की बात करते हैं, जिसमें ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे, जिसमें ईशान किशन की 270 रनों की पारी शामिल थी। कुमार कुशाग्र ने शतक जड़ा था, जबकि 85 रन शिखर मोहन ने बनाए थे। 72 रन ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन ने बनाए और 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी वैभव सूर्यवंशी ने खेली। इसके बाद साउथ जोन की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और 336 रनों पर ढेर हो गई। 
ईस्ट जोन आखिरी दिन तक बल्लेबाजी करती रही
पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रनों की बढ़त मिली। हालांकि, साउथ जोन को ईस्ट जोन ने फॉलोऑन नहीं दिया और फिर से बल्लेबाजी की। यहां तक कि पांचवें दिन के दूसरे सेशन तक ईस्ट जोन ने बल्लेबाजी जारी रखी और दूसरी पारी में 388 रन बना दिए। बढ़त 700 रनों से ज्यादा की हो चुकी थी, लेकिन ईशान किशन पारी घोषित करने का नाम नहीं ले रहे थे। ऐसे में तिलक वर्मा ने आखिर में ईशान किशन की टीम से हाथ मिलाकर मैच को ड्रॉ कराना ही जरूरी समझा और मैच का नतीजा ड्रॉ के रूप में रहा। 
क्या कहते हैं इस तरह के मैचों के लिए BCCI के नियम
हालांकि, बीसीसीआई के नियमों के हिसाब से जीत ईस्ट जोन की इस मैच में रही और उन्हें ट्रॉफी भी मिली। दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियम यह कहते हैं कि खिताबी मैच में या फिर नॉकआउट मैच में जिस भी टीम का स्कोर पहली पारी में ज्यादा होगा, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। इस केस में भी यही हुआ। ईस्ट जोन का स्कोर साउथ जोन से काफी ज्यादा रहा। हालांकि, ईस्ट जोन के पास इस मैच में जीतने का भी मौका था, लेकिन फिर भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, क्योंकि उन्हें पता थी कि ट्रॉफी तो उनको ही मिलेगी।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).