प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग के ऊपर ड्रोन जैसी चीज़ उड़ते दिखने की ख़बर है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोमवार सुबह पांच बजे पीसीआर को इस बारे में कॉल रिसीव हुई थी कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन जैसी कुछ चीज़ उड़ती दिखी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ जैसे ही ड्रोन के बारे में पता चला, प्रधानमंत्री की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालने वाली एसपीजी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब जांच की तो अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि इस बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी कुछ नहीं मिला है. एएनआई के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
प्रधानमंत्री आवास नो-फ्लाइंग ज़ोन होता है. यानी इस इलाक़े में ड्रोन, हेलिकॉप्टर के उड़ाने की मनाही होती है. प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में है. ये आवास 12 एकड़ में बना है.
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).