साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी हाल ही में एक अवॉर्ड शो में नजर आईं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं तो किसी को 'रामायणम्' में माता सीता के लिए उनकी कास्टिंग पसंद नहीं आ रही है। उनके वीडियो पर सभी के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।
साई पल्लवी के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने खूब रिएक्ट किया है। एक ने कहा, 'पुरानी रामायण बेस्ट है।' दूसरे ने कहा, 'मां सीता के लिए इससे बुरा कोई विकल्प नहीं हो सकता।' अन्य ने कहा, 'मां सीता के लिए बेजान चेहरा अच्छी पसंद नहीं है! कास्टिंग बहुत खराब है।' हालांकि, साई पल्लवी के फैंस उनके सपोर्ट में हैं। उनका कहना है कि वो बहुत प्यारी दिख रही हैं और 'रामायण' में मां सीता के रोल के लिए परफेक्ट हैं। 
'रामायणम्' की लंबी चौड़ी कास्ट
Ramayanam फिल्म के बारे में बता दें कि इसका डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और स्क्रिप्ट श्रीधर राघवन ने लिखा है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में हैं। इनके अलावा यश, रवि दुबे, सनी देओल, अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन और शोभना हैं। 
'रामायणम्' का बजट 
इस फिल्म का बजट भारी-भरकम है। इसे 4 हजार करोड़ से 4500 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। ये दो पार्ट में रिलीज होगी। एक नवंबर 2026 में तो दूसरी साल 2027 में। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).