रिपोर्ट : LegendNews
सड़क मार्ग से लाया जा रहा डॉन बबलू श्रीवास्तव, प्रयागराज कोर्ट में कल होगी पेशी
बरेली। अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की सोमवार को प्रयागराज जिला कोर्ट में पेशी होनी है। ऐसे में उसे बरेली सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आज प्रयागराज ले जाया जा रहा है। बबलू को चिंता इसलिए भी सता रही है क्योंकि उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। जबकि बबलू ने ये गुहार लगाई थी कि उसकी पेशी बरेली सेंट्रल जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही हो।
प्रयागराज के बहुचर्चित सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा के अपहरण कांड में बबलू श्रीवास्तव की गवाही होनी है। बबलू श्रीवास्तव ने बरेली सेंट्रल जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी की गुहार लगाई थी।
बता दें कि साल 5 सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सर्राफा व्यवसायी पंकज महेंद्र को अगवा किया गया था। इसी मामले में बबलू श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश होना है।
- Legend News

Recent Comments