मथुरा। पोषण अभियान के अंतर्गत जिला पोषण समिति/ जिला अभिसरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि ससमय पोषाहार वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कुपोषण की समस्या को कम करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों को एक-एक बच्चा गोद दिया जाए। 

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आधार वेरिफिकेशन कराए तथा उक्त कार्य में तेजी लाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग, एनीमिया नियंत्रण तथा जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर एप पर ससमय समस्त फीडिंग करना सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक में समिति के सभी सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति वितरण, नामांकन एवं ठहराव की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में स्वच्छता, खेल सामग्री उपलब्धता, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पुनः स्कूल में वापसी हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। अधिकाधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों/स्कूलों का शीघ्र ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).