रिपोर्ट : LegendNews
गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी की मांग में सिंदूर देखकर भड़कीं दिव्या खोसला
गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दोनों हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे। इसके बाद अभिनेत्री दिव्या खोसला ने कोमल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।
सिंदूर को लेकर उठाया सवाल
दिव्या ने कोमल के साथ गोविंदा की धार्मिक स्थल पर मौजूदगी और उनकी मांग में नजर आए सिंदूर को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों से मीडिया को दोनों को एक कपल के तौर पर दिखाने का मौका मिलता है। दिव्या ने अपनी पोस्ट में लिखा कि निजी जिंदगी में हर किसी को अपनी पसंद के मुताबिक फैसले लेने का अधिकार है, लेकिन समाज के सामने कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।
सिंदूर की अहमियत समझती हैं?
दिव्या ने कोमल से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह सिंदूर के महत्व को समझती हैं। उन्होंने सिंदूर को शादीशुदा हिंदू महिला से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को किसी निजी मामले या ‘एजेंडे’ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दिव्या ने लिखा, “कम से कम हमारे धर्म को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना बंद करें।”
सुनीता की निजी जिंदगी पर भी सवाल
दिव्या ने कोमल के उन कथित बयानों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें की थीं। दिव्या ने सवाल उठाया कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें सार्वजनिक करना कितना सही है।
पहले भी सुनीता के समर्थन में आई थीं दिव्या
यह पहली बार नहीं है जब दिव्या ने इस मामले में सुनीता आहूजा का समर्थन किया है। इससे पहले भी उन्होंने गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी। दिव्या ने सुनीता का पक्ष लेते हुए कहा था कि उन्होंने गोविंदा को अपना पूरा जीवन दिया, उनके साथ वफादार रहीं और बच्चों की परवरिश की। उन्होंने यह भी कहा था कि निजी रिश्तों को सार्वजनिक तरीके से सामने लाने से विवाद और बढ़ सकता है।
गोविंदा ने रिश्ते से किया इंकार
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, गोविंदा इन खबरों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कोमल के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते से इंकार किया है और कहा है कि ऐसी बातें उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं। अब लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
-Legend News

Recent Comments