मथुरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विधिक सेवाओं की पहुँच दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले व्यक्तियों तक सुनिश्चित करने हेतु उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा हेतु एक प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है।

आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा उक्त प्रचार वाहन का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर श्री अजय पाल सिंह अपर जिला जज, श्री उत्सव गौरव राज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री नितिन कुमार सिविल जज (सी.डि.), श्री सूर्यभान कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे), श्रीमती अनीता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आदि उपस्थित रहे।

श्रीमती अनीता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा बताया गया कि इस प्रचार वाहन के माध्यम से न्याय से जुड़ी याजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं जनहित कार्यों की जानकारी को दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से पहुँचाया जा सकेगा। प्रचार वाहन मिलने से आमजन को विधिक जागरूकता से जोड़ने में सहायता मिलेगी और न्याय से जुड़ी शासकीय योजनायें जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँच सकेंगी।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).