रिपोर्ट : LegendNews
जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता: चैंपियन बना देवनगर कॉलेज, कृष्णकुलम सीनियर सेकेंड्री उप विजेता
मथुरा। राया के ऊषा विमल कांत सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में ओवरऑल जिला चैंपियन देवनगर का श्री सरदार पटेल इण्टर कॉलेज रहा। वहीं उप विजेता पर राया के कृष्ण कुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जनपद के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर, उप विजेता माउंट हिल एकेडमी मथुरा रहा। अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर तथा उप विजेता उषा विमलकांत सरस्वती विद्या मंदिर राया रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में विजेता श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर एवं उप विजेता जनता इंटर कॉलेज नौहझील रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग में विजेता श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर एवं उप विजेता कृष्ण कुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल राया रहा।
मैच का शुभारंभ राजेश्वरी हॉस्पीटल के डॉ. शक्तिपाल, विद्यालय के सह व्यवस्थापक भूपेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष हरी बाबू प्रबंध समिति के सदस्य जय प्रकाश ने किया।
प्रतियोगिता का समापन संघ के अध्यक्ष कन्हैया गुर्जर एवं प्रधानाचार्य रामसेवक के द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया गया।
आयोजन सचिव विश्वेंद्र सोलंकी ने बताया कि इनमें से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। निर्णायक की भूमिका प्रेमपाल सिंह, गौरी शंकर, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र, रोशन सिंह, दिलदार सिंह एवं जय प्रकाश ने निभाई।
-Legend News

Recent Comments