मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा जिला सूचना विभाग मथुरा में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिक (कम्प्यूटर ऑपरेटर)/ अभियुक्त द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर धन का दुरुपयोग करने वाले कार्मिक/अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सूचना विभाग मथुरा में फर्जी हस्ताक्षर कर गलत तरीके से बिल बनाकर धन का दुरुपयोग करने वाले अभियुक्त (कम्प्यूटर ऑपरेटर) आउटसोर्सिंग कार्मिक अभियुक्त नारायन सिंह पुत्र स्व. भीम सिंह निवासी चौमुंहा मनीथोक थाना जैत मथुरा को आज 5 मार्च को  समय 4.45 बजे शांति विहार कॉलोनी थाना एकदिल जनपद  इटावा से गिरफ्तार किया गया। 27 वर्षीय गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नारायन सिंह के विरुद्ध थाना सदर बाजार द्वारा मुअसं 37/26 धारा 318(4)338/336(3) 340(2)  बीएनएस में  आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

गौरतलब है क‍ि मुकद्दमे में वादी मथुरा के जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार सुचारी के फर्जी हस्ताक्षर करके गलत तरीके से बिल बनाकर धन का दुरुपयोग करने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मुअस 37/26 धारा 318(4) 338/ 336(3) 340(2) बीएनएस बनाम नारायन सिंह पुत्र स्व. भीम सिंह निवासी चौमुहा मनीथोक थाना जैत जनपद  मथुरा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था ज‍िसे आज 5 मार्च को शांति विहार कालौनी थाना एकदिल जनपद इटावा से करीब 4.45 बजे थाना सदर बाजार जनपद मथुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ल‍िया गया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).