रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा जिला कांग्रेस पूरे वर्ष चलाएगी जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम
मथुरा। मथुरा जिला कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूरे 1 वर्ष तक अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के द्वारा महानगर के होली गेट से लेकर गांव के ब्लॉक और पंचायत घरों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके कार्यकाल का सबसे बड़ा और भव्य कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा सबसे पहले महानगर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर 26 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जय बापू जय भीम जय संविधान की थीम को लेकर के लोगों को संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा जो काम किए गए हैं उनके कामों को याद करके दलित बस्तियों में पहुंचकर के उनको समाज के अग्रणी की तरह से पेश किया जाएगा। समाज के प्रत्येक काम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी कांग्रेस पार्टी या निर्धारित करेगी दलित और पिछड़ों को पूरी तरह से न्याय मिले वहीं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर के भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला जाएगा। इसे लेकर के न केवल जिला स्तर पर बल के तहसील ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मौजूद पदधिकारियों ने कहा कि पार्टी के द्वारा 26 जनवरी से लेकर अगली 26 जनवरी 2026 तक जो कार्यक्रम आयोजित चल किया जाएगा उससे लोगों की जानकारियां बढ़ेंगी, लोग जागरूक होंगे और भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर ठा. नरेशपाल सिंह जसावत सिखा चौधरी वंटी सिद्दीक़ी, लोकेस शर्मा, ठाकुर साहब सिंह, ठाकुर भगवान सिंह, रोशनलाल, मनोज गौड़, दिलीप चौधरी, महेशचौबे, कमल, शमा, चिरागहुद्दीन, इन्द्रजीत गौतम, नसरद्दीन अब्बासी, सलीम अब्बासी, मीरा देवी, हरिओम उपाध्याय, दीपक शर्मा, राम भरोसे चौधरी, सचेन्द गौतम, अखलाक चौधरी, ग़ुलाम अली, विजय सिंह लोदी आदि मौजूद रहे।
- Legend News

Recent Comments