रिपोर्ट : LegendNews
जिला कांग्रेस ने चलाई प्रियंका रसोई बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री
मथुरा। कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के द्वारा मथुरा में यमुना के बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को प्रियंका रसोई का शुभारंभ कर दिया गया । यहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता खाद्य सामग्री को बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा पूरे जिले में खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहली बार इस प्रकार का नजारा देखने को मिला। पूरा कांग्रेस कार्यालय रसोई घर में तब्दील हो गया है। कहीं पर हवाई तो कहीं पर कांग्रेसी कार्यकर्ता खाद्य सामग्री को पैकेट में डालते नजर आ रहे हैं। खाद्य सामग्री को पैकेट में बंद करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा यमुना किनारे के उन क्षेत्रों तक पहुंचा जा रहा है जहां पर बाढ़ से पीड़ित लोग मौजूद थे यह काम कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
सोमवार को सुबह 8 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के द्वारा प्रियंका गांधी रसोई का शुभारंभ कर दिया गया और जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया गया की बाढ़ पीड़ितों के साथ कांग्रेस कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी व्यक्ति की पीड़ा उनकी खुद की पीड़ा है बाढ़ पीड़ितों को वह किसी प्रकार से भूखा नहीं सोने देंगे। जहां-जहां यमुना का पानी पहुंचा है और लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है वहां पर कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंचेगी और उनको खाद्य सामग्री वितरण कराएगा। जब तक उनके खाने-पीने की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक कांग्रेसी उनको खाद्य सामग्री वितरण करते रहेंगे चाहे उसके लिए उन्हें भीख मांग करके खाद्य सामग्री जुटाना पड़े तो वह भी उन्हें मंजूर है।
मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दुखी मजदूर पीड़ित वर्ग के साथ रही है और आज जब उन पर संकट है तब हम आखरी सांस तक उनकी सेवा करेंगे सेवा का कार्य ही कांग्रेस का धर्म है। जिला अध्यक्ष ने कहा जो ऐसे लोग हो जिनके पास खाद्य सामग्री नहीं पहुंच रही हो वह सूचित करें कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां खाद्य सामग्री लेकर पहुंचेगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि जिले में अगर कोई ऐसे लोग हैं जिनको भोजन पानी का संकट है तो कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां आधी रात को भी उनके लिए थाली लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह संकट की घड़ी है और सब लोगों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।
प्रियंका गांधी रसोई में सेवा कार्य करने के लिए सोमवार को पहुंचने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मनोज गौड़ उमा शंकर शर्मा अनाम धन्य तिवारी महेश चौबे प्रेम शंकर शर्मा रमेश कश्यप बलबीर सिंह प्रधान अरनव चौधरी शैलेंद्र चौधरी विष्णु पांडे अप्रतिम सक्सेना अनिल खरे सुरेश शर्मा विवेक धनगर राजेश सिंह दिलशाद खान सागर चौधरी आदित्य तिवारी दीपक दीक्षित करण निषाद अशोक निषाद सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद है।
- Legend News

Recent Comments