रिपोर्ट : LegendNews
मनरेगा को लेकर जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा
मथुरा। राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना का नामांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय जिसे सरकार ने अपने सांप्रदायिक सोच के वशीभूत होकर बदल ही नहीं दिया बल्कि ग्रामीण आबादी को रोजगार के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया है।
सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कांग्रेस नीत सरकार द्वारा जनता को शक्ति और अधिकार सम्पन्न बनाने वाले अधिकार और प्रावधान भी मौजूदा सरकार की कुदृष्टि की चपेट में हैं। इसी क्रम में मनरेगा के जन हितकारी पहलुओं को कमजोर किया गया है।
मनरेगा को विश्व के अनेक देशों और अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों ने अत्यंत रचनात्मक और अनुकरणीय बताया है। जिन्होंने निर्धनतम ग्रामीण तबकों में एक उम्मीद जगाई थी जिसकी सार्थकता कोविड 19 महामारी के दौरान साबित हो चुकी है। जिसने 4.6 करोड़ परिवारों को रोजगार दिया।जिसके द्वारा 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस सृजित किए जा चुके हैं।दस करोड़ परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ है। सड़कों और तालाब तैयार हुए। इतनी बढ़ती हुई महंगाई के बावजूद भी पिछले कई वर्षों से मनरेगा के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा मांग करती है कि कार्य दिवसों की बढ़ोतरी के साथ मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्रामीण को रोजगार की गारंटी,पूरी मजदूरी की गारंटी,जवाबदेही की गारंटी की जाय।
मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापिसी हो। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली की जाय। काम न देने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। प्रत्येक मनरेगा श्रमिक को न्यूनतम वेतन पांच सौ रुपए दैनिक उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर का शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है मनरेगा योजना गरीब किसानों मजदूरों व ग्रामीण परिवारों को उनके मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम था जो अब सरकार द्वारा आवंटित आंशिक बजट का मोहताज बनकर रह जाएगा ।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से हाकिम सिंह छौंकर, दीपक आर्य, राजा गौतम, अश्वनी शुक्ला, राजा बाबू, टिंकू धनगर, पंकज चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, रवि वाल्मीकि, मनोज शर्मा, द्वारिका निषाद, कपिल यादव, आबाद मोहम्मद, नीरज चौधरी, हरीश पचौरी, हाशिम हुमेर, विजय लोधी, महेश चौबे, करण निषाद, दीपक दीक्षित, गीता दिवाकर, लक्ष्मण तोमर, अरविंद बिट्टू, आदित्य तिवारी, शाहिद, अनिल खरे, खुशीराम पटेल, राशिद, सोनू वर्मा, कसान रिज़वी, संदीप चौधरी, बलवीर, अनवार, अशोक निषाद, हर्ष चौरसिया, पीतम बघेल, महेश चौबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments