रिपोर्ट : LegendNews
महिला दिवस पर जिला कांग्रेस द्वारा प्रतिभा सम्मान, महिला हितों के लिए संघर्ष का संकल्प
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर साहित्य ,कला और समाज सेवा में संलग्न कतिपय महिला प्रतिभाओं को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ सतत् संघर्ष का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मुकेश धनगर ने की।अपने उद्बोधन में श्री धनगर ने राधा कृष्ण की बृज भूमि में महिला उत्पीड़न को महापाप बताते हुए उनके शोषण के हर प्रारूप के खिलाफ जूझने के कांग्रेस के इरादे की घोषणा की।उन्होंने अहिल्या बाई होलकर,रानी झांसी और इंदिरा गांधी की भांति महिलाओं से सार्वजनिक जीवन में अपनी प्रतिभा निखारने का आवाहन किया। जनपद में महिला उत्पीड़न के हर मामले पर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हस्तक्षेप करेगी।
इस अवसर पर श्रीमती लता चौहान ने राजनैतिक सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। संस्कृति कर्मी श्रीमती डाॅ सीमा मोरवाल,कवयित्री गंगारानी चतुर्वेदी और डाक्टर नीतू गोस्वामी, रेनू उपाध्याय ने नारी शक्ति को समर्पित रचनाओं को प्रस्तुत किया।श्रीमती कमलेश चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर समुचित ध्यान न देने के लिए सरकार की निंदा की।श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ, गीता दिवाकर, ललिता देवी,नीरज देवी आदि ने नारी वर्ग और देश हित में प्रियंका गांधी की भूमिका की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया।
इस अवसर पर साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष का. शिवदत्त चतुर्वेदी,आदित्य तिवारी एडवोकेट, कुंवर सिंह निषाद, अप्रितम सक्सेना,महेश चौबे, वृषभान गोस्वामी,रामवीर सिंह चौहान, सुरेश शर्मा, शैलेंद्र पाल, विवेक धनगर, मोहम्मद दिलशाद, राजेश आदि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास,औचित्य और आवश्यकता पर जोर देते हुए हिंसा,दंगे और युद्ध की निंदा की और कहा गोली कहीं भी चले ,वह अंततः स्त्री के कलेजे को ही चीरती है। इस मौके पर अमरीका इजरायल द्वारा ईरान के विरुद्ध जंग पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व शांति की कामना की गई।
-Legend News

Recent Comments