मथुरा। अयोध्या में महंत राजू दास द्वारा मुगलों के नाम हटाने की अपील का असर अब ब्रजभूमि में देखने को मिल रहा है, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी  महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि मथुरा श्री कृष्ण की जन्मस्थली है यहां पर मुगलों के नामों का क्या काम।

मथुरा में  जितने भी ग्राम ,गली, मोहल्ला, सड़क आदि स्थानों के नाम मुगलों के नाम पर रखे गए हैं, उन सभी नामों को सनातनी नाम करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यहां पर भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ रासलीला की है, माखन चोरी लीला की है, महारास किया है, ऐसी दिव्य गोलोक भूमि में यदि मुगलों के नाम पर स्थान के नाम रहेंगे तो सनातनी हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी।

योगी जी से उन्होंने प्रार्थना की है कि आप हमारे सनातनी हिंदुओं के गौरव हैं यदि  आप नाम परिवर्तन नहीं कर पाए तो कोई और नहीं कर पाएगा, आपसे ही हमें आखिरी उम्मीद है, आपको बता दें कि ये वही दिनेश फलाहारी महाराज हैं जिन्होंने 3 वर्ष पहले संकल्प लिया था कि जब तक मथुरा  मंदिर से  मस्जिद नहीं हटेगी तब तक वह भोजन नहीं करेंगे और अपने पैरों में जूता चप्पल भी नहीं पहनंगे,वह आज भी अपने संकल्प पर अडिग हैं।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).