Satluj OTT रिलीज के बाद एक बार फिर विवादों में आ गई है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (पूर्व नाम ‘Punjab 95’) को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने के सिर्फ 48 घंटे बाद ही हटा दिया गया। इससे पहले यह फिल्म करीब तीन साल तक सर्टिफिकेशन विवाद में फंसी रही थी।
तीन साल की लंबी सर्टिफिकेशन लड़ाई
फिल्म निर्माता के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में लगभग 127 कट्स लगाने की मांग की थी, जिसके कारण इसका रिलीज़ लंबे समय तक अटका रहा। काफी विवादों के बाद इसे बिना किसी कट के नए नाम ‘सतलुज’ के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। 
48 घंटे में OTT से हटाई गई फिल्म
रिलीज के बाद ही फिल्म को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया और 5 जुलाई को इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। ZEE5 ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण फिल्म को भारत में अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया है और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद इसे दोबारा लाने की कोशिश की जाएगी। 
प्लेटफॉर्म ने कहा, "‘सतलुज’ भले ही फिलहाल थम गई हो, लेकिन इससे जुड़ी चर्चा जारी है। हम जल्द इसे दोबारा दर्शकों तक लाने की उम्मीद करते हैं।" 
कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी कहानी पर बनी फिल्म?
यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। अमृतसर जिले के खालरा गांव में जन्मे जसवंत सिंह खालरा ने 1980 के दशक में बैंक कर्मचारी के रूप में करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में मानवाधिकारों की लड़ाई में सक्रिय हो गए। 
वे 1984 के सिख-विरोधी दंगों और पंजाब में कथित एनकाउंटर मामलों के बाद लापता लोगों की सच्चाई उजागर करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने म्युनिसिपल रिकॉर्ड के आधार पर हजारों गुमशुदा लोगों और कथित फर्जी एनकाउंटरों का खुलासा किया था, जिससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
कथित किडनैप और मौत की कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार 1995 में जसवंत सिंह खालरा खुद लापता हो गए थे। यह भी आरोप है कि उन्हें पंजाब पुलिस ने उठाया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि यह मामला लंबे समय से विवाद और जांच का विषय बना हुआ है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहलयान जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).