रिपोर्ट : LegendNews
लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफ़ॉर्म करने वाले पहले पंजाबी गायक बने दिलजीत
दिलजीत दोसांझ लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफ़ॉर्म करने वाले पहले पंजाबी गायक बन गए हैं. उन्होंने शनिवार रात को यहां लाइव शो किया.
दिलजीत दोसांझ ने अपने शो में 'गोट' और 'लवर' समेत कई हिट गाने गाए. क़रीब दो घंटे से ज़्यादा चले इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा.
फ़ैंस को संबोधित करते हुए दिलजीत ने इस ख़ास मौके की अहमियत बताई. उन्होंने कहा, "यह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा."
कार्यक्रम से पहले दिलजीत ने वेम्बली में परफ़ॉर्म करने को अपने लिए "एक सपना" बताया था.
दिलजीत दोसांझ कई बार अंतर्राष्ट्रीय चार्ट में जगह बना चुके हैं और एड शीरन जैसे बड़े पॉप सिंगर्स के साथ भी काम कर चुके हैं.
पंजाब के एक छोटे से गांव से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाले दिलजीत दोसांझ ने साल 2023 में भी इतिहास रचा था. वह अमेरिका के मशहूर म्यूज़िक फ़ेस्टिवल कोचेला में पंजाबी में परफ़ॉर्म करने वाले पहले गायक बने थे.
-Legend News

Recent Comments