झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच अब पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कांग्रेस पर हमलवार हो गए हैं। कॉकरोच प्रदर्शन के बाद इस्तीफा देने वाले प्रधान ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर ‘सेलेक्टिव राजनीति’ करने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है इसके बावजूद राहुल गांधी संसद में जवाब सुनने से भाग रहे हैं। 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष का मकसद केवल भ्रम फैलाना और घड़ियाली आंसू बहाना है। अंजाम अपने पोस्ट में लिखा, छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है। राहुल गांधी के पास तथ्य नहीं है, आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न संसद में आना है और न जवाब सुनना है। इन्हें तो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है। 
जवाब सुनने की हिम्मत नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास सदन में जवाब सुनने की हिम्मत ही नहीं है। उन्होंने लिखा, माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी पर बेवजह बिना किसी तथ्य के झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दिखाता है। सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, मगर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है। क्योंकि इनकी मंशा देशहित नहीं, स्वयं के हितों को पहले प्राथमिकता देने की है। जब सदन में चर्चा होती है तो ये लोग बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि सदन में जवाब सुनने की इतनी क्षमता नहीं है। 
लोकतंत्र भी सेलेक्टिव 
पूर्व शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सेलेक्टिव राजनीति करती है। उन्होंने लिखा, कांग्रेस का लोकतंत्र भी सेलेक्टिव है, जहां अपनी सरकार हो, वहां युवाओं पर हिंसा और जहां राजनीति चमकानी हो, वहां झूठ और हंगामा। झारखंड में छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसे पूरे देश ने देखा है। लेकिन, सवाल ये है कि हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? देश का युवा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुका है। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं, ये राहुल गांधी और आपातकाल वाली सोच से चलने वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। 
संसद में NDA सांसदों का प्रदर्शन
इस बीच सत्तारूढ़ NDA के सांसद मंगलवार को विपक्षी मोड में नजर आए। NDA के कई सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को संसद के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया है। सांसद, संसद परिसर स्थित पुस्तकालय से सदन के मुख्य प्रवेश द्वार मकर द्वार की ओर बढ़ते हुए 'राहुल गांधी जवाब दो' और 'राहुल गांधी भागो मत' जैसे नारे लगा रहे थे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).