राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाक़े के तुग़लक़ाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के पांच मंज़िला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में 22 साल का एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.
आग लगने की इस घटना के बारे में तड़के 2:24 पर पीसीआई कॉल की गई थी.
पुलिस के मुताबिक़ आग लगने के बाद इमारत धुएं से भर गई, जिसमें फंसे 8 लोगों को निकालकर एम्स और सफ़दरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, आग ने पास में पार्क किए गए टू-व्हीलर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे को लेकर आगे की जांच जारी है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).