रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंची, 332 दर्ज किया गया इंडेक्स
दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी ' गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया. वहीं, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 तक पहुंचने के साथ हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई.
सीपीसीबी के डेटा के मुताबिक़ मंगलवार सुबह 8 बजे रोहिणी इलाक़े का एक्यूआई 429, बाग़ में 424 और बवाना में 408 दर्ज किया गया. इन तीनों ही इलाक़ों का पॉल्यूशन स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गया.
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से आठ केंद्रों पर एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में रही, जबकि 32 केंद्रों पर एक्यूआई बेहद ख़राब दर्ज किया गया. इसके अलावा दो केंद्रों पर हवा की क्वालिटी 'मध्यम' और 15 केंद्रों पर 'ख़राब' श्रेणी में रही.
सीपीसीबी के निर्धारित मानकों के मुताबिक़ 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को ख़राब, 301 से 400 को बेहद ख़राब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.
-Legend News

Recent Comments