नई द‍िल्ली। दिल्ली पुलिस का ये मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट में फिल्मी स्टाइल में लिखा है, ‘न्यू ईयर ईव पर ‘मस्त में रहने का’, लेकिन ‘जरा हटके जरा बचके’, अगर ‘एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ का ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो कहीं ऐसा ना हो कि 2024 का पहला दिन अपनी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के बजाय ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ मनाना पड़े’. साथ ही दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट में कैप्शन भी मजेदार तरीके से फिल्मी स्टाइल में लिखा हुआ है. कैप्शन में लिखा है, ‘सैम बहादुरी इसी में है कि सेफ्टी को ‘भगवान भरोसे’ मत रखो..क्योंकि आप भी ‘किसी का भाई, किसी की जान’ हो’.

देखिए दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट

https://twitter.com/DelhiPolice/status/1741300691640172888

फिल्मी स्टाइल में दिए दिल्ली पुलिस के इस खास संदेश ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 10 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

कोई कह रहा है कि ‘दिल्ली पुलिस बहुत क्रिएटिव है’, तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ‘हम समझ गए. इतना डिटेल में जाने की क्या जरूरत है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘अपील करने का तरीका थोड़ा केजुअल है’, तो एक ने लिखा है कि ‘अब तो सुधरना ही पड़ेगा’.
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).