दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पर हुए पथराव के मामले में रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 18 लोग पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हैं- मोहम्मद नईम (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्ला (23), मोहम्मद अरीब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अत्तार (20), शहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल (20), मोहम्मद आमिर हमजा (22), मोहम्मद उबैदुल्ला (26), फहीम (30) और मोहम्मद शहजाद (29)।
पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से भी इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वे डिजिटल सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं और उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिन्होंने हिंसा के दौरान गलत सूचना फैलाई और पथराव किया। 
क्या है मामला?
यह घटना 6 और 7 जनवरी की रात को दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई एक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भड़की थी। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव और कांच की बोतलें फेंकी थीं। इस हमले में इलाके के एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला तब बिगड़ा जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तुर्कमान गेट के सामने वाली मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद लोग वहां जमा होने लगे।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).