रिपोर्ट : LegendNews
नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए दिल्ली मेट्रो की घोषणा
नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने एलान किया है कि रात नौ बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी है.
डीएमआरसी ने बताया, ''पुलिस अधिकारियों की सलाह के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2023) पर भीड़ भाड़ कम करने के लिए रात नौ बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आख़िरी ट्रेन के गुजरने तक यात्रियों को वहां प्रवेश करने की अनुमति होगी.''
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन दिल्ली का केंद्र माने जाने वाले कनॉट प्लेस के बीच स्थित है. यहां 31 दिसंबर की रात को लोग भारी संख्या में इकट्ठा होकर नए साल का स्वागत करते हैं. इस कारण यहां काफ़ी भीड़ जमा हो जाती है.
डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि नई योजना के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं. उसके अनुसार बाक़ी स्टेशनों पर मेट्रो की व्यवस्था पहले जैसे ही काम करती रहेगी.
Compiled: Legend News

Recent Comments