रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली: LG ने लौटाईं CM की बजाय कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाली 47 फाइलें
दिल्ली में LG और मुख्यमंत्री के बीच तल्खी और बढ़ने की संभावना है। एलजी कार्यालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बजाय सीएमओ कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाली 47 फाइलें लौटा दी हैं। एलजी कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि एलजी सचिवालय द्वारा लौटाई गई फाइलों में शिक्षा विभाग और वक्फ बोर्ड से संबंधित फाइलें शामिल हैं।
बता दें कि हाल ही में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बिना उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जाना चाहिए। पत्र में कहा, ''आपके कार्यालय ने कुछ प्रस्ताव मेरी मंजूरी के लिए भेजे हैं। इनमें लिखा है, 'मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों को देख लिया है और इन्हें मंजूरी दे दी है।' यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि प्रस्तावों पर आपके हस्ताक्षर होने चाहिए।''
-Compiled by Legend News

Recent Comments