रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हुई चूक का मामला: 3 आरोपी अरेस्ट, कार जब्त
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पुलिस ने कुछ घंटों में ही ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने टाटा सिएरा कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि सरबजीत सिंह गाड़ी चला रहा था। रूप नगर इलाके से कार बरामद हुई है। बाकी दोनों लोगों के रोल को वेरीफाई किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा दिल्ली विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
बता दें कि आज यानी सोमवार को यूपी नंबर की एक कार बैरियर तोड़ते हुए दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से अंदर घुस गई। इस दौरान वीआईपी गेट पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ तैनात थी।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई थी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में पाया गया कि उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार गेट नंबर 2 से बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार ड्राइवर ने लोहे का गेट भी तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, ड्राइवर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया।
इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा उल्लंघन मान रहे हैं।
-Legend News

Recent Comments