वर्तमान में भारत अपनी राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने में लगा हुआ है | इसी बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को वियतनामी राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की | जानकारी के लिए बता दें कि वियतनाम के रक्षा मंत्री 18 जून से 19 जून तक भारत के दौरे पर आए हुए हैं | अपने दौरे के पहले दिन वियतनामी रक्षामंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे, जहां पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की | इसके बाद भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा जारी एक व्यक्ति विज्ञप्ति में दोनों देशों के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया गया |
भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति
आपको बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत और वियतनाम देशों के बीच रक्षा, सैन्य, उच्च स्तरीय यात्राएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना और द्विपक्षीय सेवाओं के बीच व्यापक संपर्क शामिल है | आपको बता दें कि जून 2022 में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वियतनाम का दौरा किया था | उस दौरे में भी दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी पर संयुक्त विजन स्टेटमेंट और म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौता, ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था |
इसी बीच रक्षा मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी सौरभ कुमार ने हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रीय सीमा आयोग के उपाध्यक्ष ट्रिन डुक हाई से बातचीत की थी। यानी अब भारत और वियतनाम के संबंध और भी बेहतर होने की आशा बढ़ चुकी है |
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).