दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में करीब दो दशक होने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज वह बॉलीवुड की ए-लिस्ट और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
पिछले कुछ वक्त से दीपिका पादुकोण फिल्मों को ठुकराने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हुईं और नाग अश्विन की मूवी कल्कि पार्ट 2 से भी किनारा कर लिया। अब खबर है कि दीपिका एक और बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। 
अमेरिकन सीरीज का हिस्सा बनने वाली थीं दीपिका
दरअसल, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के नए सीजन में अहम भूमिका निभाने वाली थीं। कहा जा रहा था कि वह 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' (The White Lotus Season 4) का हिस्सा बनने जा रही हैं। सीरीज के मेकर्स ने उन्हें एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया है। 
क्यों द व्हाइट लोटस से बाहर हुईं दीपिका?
अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। जी हां, वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण सीरीज से बाहर हो गईं और इसकी वजह ऑडिशन पॉलिसी है। कहा जा रहा है कि 'द व्हाइट लोटस' के लिए ऑडिशन मेंडेटरी है। साइन करने से पहले मेकर्स सभी स्टार्स का ऑडिशन ले रहे थे। हालांकि, दीपिका को ऑडिशन करना मंजूर नहीं था। इसी वजह से दीपिका के हाथ से यह सीरीज फिसल गई है।
तीसरा सीजन भी ठुकरा चुकी थीं दीपिका
अगर दीपिका पादुकोण 'द व्हाइट लोटस' सीरीज में काम करती थीं तो उनकी 9 साल बाद हॉलीवुड में वापसी होती। खैर, वह चौथे सीजन से पहले तीसरा सीजन भी ठुकरा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली बार दीपिका ने प्रेग्नेंसी के चलते सीरीज ठुकराई थी। अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
इन फिल्मों से भी बाहर हुईं दीपिका 
'द व्हाइट लोटस' से पहले दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2 से बाहर हो गईं। ऐसी चर्चा है कि शूटिंग टाइमिंग और सैलरी हाइक को लेकर दीपिका को फिल्म से बाहर किया गया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).