मथुरा। थाना जैत क्षेत्र की चारधाम चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर के ख‍िलाफ अवैध वसूली सह‍ित भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोपों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर ल‍िया गया है। 

भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीत‍ि पर हुई इस कार्यवाही से व‍िभाग में हड़कंप मच गया है। 

पुल‍िस ने व‍िज्ञप्त‍ि जारी कर बताया क‍ि थाना जैत की छटीकरा स्थ‍ित चारधाम चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को स्थानीय विक्रेताओं से पैसों की अवैध मांग करने, अवैध पार्किंग चलाने और इस काम के लिए अपने पूर्व तैनाती के जनपद अलीगढ़ से आपराधिक इतिहास वाले 02 व्यक्तियों को बुलाकर अवैध वसूली कराने की विक्रेताओं की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि हुई । इसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर थाना जैत पर मु0अ0सं0-426/26 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस व 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  पंजीकृत किया गया है जिसमें अभियुक्त सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है और फरार चल रहे उन 02 बाहरी व्यक्तियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा क‍ि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोरतम विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है क‍ि थाना जैत क्षेत्र की चार धाम चौकी प्रभारी पर एक नामजद हिस्ट्रीशीटर अपराधी के साथ मिलकर क्षेत्र में अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित कराने, गरीब दुकानदारों को धमकाने तथा शिकायतकर्ताओं का उत्पीड़न करने जैसे संगीन आरोप लगे थे , ज‍िसके बाद उक्त कार्यवाही की गई।  

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).