रिपोर्ट : LegendNews
श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान के कारण अब तक 123 लोगों की मौत, 130 लापता
श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के कारण भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 123 लोगों की मौत हुई है, जबकि 130 लोग अभी लापता हैं. ये जानकारी श्रीलंका के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने शनिवार को दी. डीएमसी के डायरेक्टर जनरल संपत कोटुवेगोडा ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है.
उनके मुताबिक़ एक हफ़्ते तक हुई भारी बारिश में लोगों के घर तबाह हो गए, जिसके बाद लगभग 43,995 लोगों को सरकारी सेंटर्स में शिफ़्ट किया गया है. कोटुवेगोडा ने कोलंबो में पत्रकारों से कहा, सेना की मदद से राहत अभियान चल रहे हैं.
श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार, भारी बारिश से 12,313 परिवारों के 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं. कई परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.
भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और जरूरी मदद भेजी है. PM मोदी ने कहा कि हम स्थिति के अनुसार और अधिक सहायता देने के लिए तैयार हैं.भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर के मार्गदर्शन में, भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है.
-Legend News

Recent Comments