नई द‍िल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की सूचनानुसार आज शन‍िवार को Cyclone Biparjoy धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा है. आईएमडी ने ट्वीट कर बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर मंडरा रहा है. बताया गया है कि चक्रवाती तूफान और भी ज्यादा तेज होगा और इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. चक्रवात को देखते हुए गुजरात के तटीय गांवों को अलर्ट पर रखा गया है.

चक्रवात 'बिपरजॉय' अरब सागर में मंडरा रहा है. इसे देखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है. दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवात की वजह से भारी बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात अगले तीन दिनों में उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने लगेगा. विभाग बारिश को लेकर भी जानकारी दी है. विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में अगले चार दिनों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. सोमवार तक केरल और तटीय कर्नाटक में झमाझम बारिश होने वाली है. ऐसे में लोगों को बताया जाता है कि वे अभी से ही बचाव की तैयारी कर लें. लक्षद्वीप में रविवार तक बारिश होने लगेगी.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).