रिपोर्ट : LegendNews
चुनावी जंग में अंत तक लड़ते हैं साइबर योद्धा: गौरव वार्ष्णेय
मथुरा। भाजपा की सोशल मीडिया वालंटियर मीट में एकत्रित हुए मथुरा जिले के सैकड़ों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं वालंटियर्स को सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को जीतने के लिए सभी वॉलंटियर सिपाही की भूमिका निभाएं। साइबर योद्धाओं से चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश सह संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि वालंटियर्स को विपक्ष के झूठे नैरेटिव को तोड़ने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वालंटियर्स को अपने व्यवहार और आचरण का आंकलन करना चाहिए और सच्चाई जानकर ही किसी भी विषय को आगे बढ़ाना चाहिए। चुनावी युद्ध को सोशल मीडिया योद्धा ही अंत तक लड़ते हैं और जिताते हैं। उन्होंने आईटी कार्यकर्ताओं से वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं की मदद करने की अपील की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी श्याम भदौरिया ने वालंटियर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत स्टार्टअप का हब बन रहा है। हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहरा रहा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग और आदित्य एल 1 का प्रक्षेपण और जी 20 की सफलता से देशवासी गौरव महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटते हुए हमने देखा है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यह गौरव के पल देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने वालंटियर्स को उज्जवला योजना, हर घर नल से जल के अलावा केंद्र सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों की जानकारी दीं।
महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। सभी वालंटियर्स अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएं। इस दौरान लोकसभा सहसंयोजक मुकेश खंडेलवाल, महानगर महामंत्री राजू यादव, सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र सविता, सह संयोजक राघव अग्रवाल, प्राची चतुर्वेदी, आदित्य पांडे, अरुण चौहान, प्रिंस गौड़, ज्ञानेंद्र लावानिया, मोहन भारद्वाज, संदीप चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वालंटियर्स मौजूद रहे।
संचालन सोशल मीडिया महानगर संयोजक शुभम ठाकुर ने किया।
- Legend News

Recent Comments