यमन के हूती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया है। यह सैन्य रूप से एक ताकतवर देश, सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका है। इसने ना सिर्फ देश के जरूरी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है बल्कि मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) की सिक्योरिटी को लेकर भी अंदरुनी हल्कों में फिक्र बढ़ी है। ऐसे में एमबीएस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक हूतियों के हमलों बढ़ने के बाद मोहम्मद बिन सलमान बंकरों से लैस और कड़ी सुरक्षा वाले महलों के बीच बहुत सावधानी से जा रहे हैं। उनके साथ खासतौर पर चुने गए विशेष गार्ड का दस्ता रहता है। खासतौर से इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी ने सऊदी के सामने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और शाही महलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। 
MBS छिपने को मजबूर!
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान छिपने के लिए मजबूर हैं क्योंकि हूतियों की मिसाइल रियाद तक पहुंची और एयर डिफेंस इनको रोकने में नाकाम रहा है। ये डर रविवार को राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले ने बढ़ा दिया है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और 11 हो गए।
रविवार का हमला सऊदी अरब पर पिछले एक दशक के सबसे घातक हमले के ठीक 24 घंटे बाद हुआ, जब किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक मिसाइल गिरी थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे। इन दो हमलों ने सऊदी की सत्ता के लोगों में बैठे लोगों तक यह मैसेज भेजा है कि वह सुरक्षित नहीं है। 
कड़ी सुरक्षा में आवाजाही
अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि 41 वर्षीय मोहम्मद बिन सलमान पिछले छह दिनों से बंकरों वाले और कड़ी सुरक्षा वाले महलों के बीच आ-जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार मंगलवार को सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब उन्होंने राष्ट्रीय दान अभियान के समर्थन में रक्तदान किया था। राजधानी रियाद में स्कूलों को भी बंद किया गया है।
सऊदी अरब पर हमलों की दुनिया के कई बड़े देशों ने निंदा की है। EU प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे 'खतरनाक रूप से बिगड़ती स्थिति' बताया और हूती विद्रोहियों से आम नागरिकों वाली जगहों पर हमले रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में झटके पैदा करके अहम ग्लोबल ट्रांसपोर्ट और एनर्जी सेंटर्स को अस्थिर कर रहे हैं। 
सऊदी में इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी
द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सऊदी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोही गुट के लगातार हमलों को रोकने के लिए जरूरी इंटरसेप्टर मिसाइलें उनके पास कम पड़ रही हैं। इससे सेना की मुश्किल बढ़ती जा रही है।
बताया गया है कि रियाद पूरे देश को एयर डिफेंस (हवाई सुरक्षा) से कवर करने में मुश्किलों का सामना कर रहा है। मिसाइल डिफेंस बैटरी को एक से दूसरी जगह ले जा रहा है ताकि अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और महलों की सुरक्षा की जा सके। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).