रिपोर्ट : LegendNews
भाजपा शासन में अपराधी बेलगाम: मथुरा कांग्रेस
मथुरा। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी, आज अपराध और अराजकता की चपेट में है। “डबल इंजन सरकार” के दावों के विपरीत उत्तर प्रदेश विशेषकर मथुरा की कानून-व्यवस्था चिंताजनक स्तर पर पहुँच गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के तथाकथित ‘योगी-मॉडल’ और ‘मोदी-मॉडल’ की असलियत मथुरा के हालात उजागर कर रहे हैं। ना अपराध रुका, ना कानून का राज दिखाई देता है। अपराधियों में सरकार का भय समाप्त हो चुका है।
भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, भाजपा के अपने नेता भी सुरक्षित नहीं। हाल ही में भाजपा के ही जिला अध्यक्ष पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया, बदमाशों ने अंधाधुंध फायर किये जिसमे वे बाल 2 बच पाए।
यह घटना साबित करती है कि अपराधी कितने बेलगाम हैं और भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
धनगर ने कहा कि जब सत्ता दल का जिला अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जाए?
पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक बस्तियों भाजपा का विकास कोसों दूर जा बैठा है भाजपा इस देश के बहुसंख्यक समाज से नफरत करती है
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गरीब पिछड़े दलित जातियों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का काम किया है योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10027 स्कूलों पर जिसमें सैकड़ो की संख्या में मथुरा के विद्यालय भी शामिल हैं।
अपराध के आंकड़े भाजपा के सभी दावों की पोल खोलते हैं, एनसीआरबी 2024 के अनुसार: अपराध दर 448.3 प्रति 1 लाख आबादी, राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक।
2025 (जनवरी–अक्टूबर): 4,800+ IPC मामले, पर चार्जशीट दर मात्र 44%।
नागरिकों के सर्वे में 72% लोगों ने माना कि 5 वर्षों में अपराध बढ़ा है।
योगी सरकार केवल विज्ञापन चलाती रही, जमीनी सुरक्षा तंत्र सुधारने में नाकाम रही। मथुरा में अपराधों की बाढ़ भाजपा की कानून-व्यवस्था पर पूर्ण विफलता है।
साइबर अपराध का गढ़ बनता मथुरा — योगी सरकार की सुस्ती से अपराधी नेटवर्क फल-फूल रहा है। राष्ट्रीय साइबर अपराधों में 14% मामलों का कनेक्शन मथुरा से। गोवर्धन क्षेत्र साइबर फ्रॉड का बड़ा केंद्र, पर साइबर थाना अभी तक स्वीकृत नहीं। योगी सरकार की नींद खुलने तक देशभर में हजारों परिवार लुटते रहेंगे। यह प्रशासनिक नाकामी है।
महिला सुरक्षा पर योगी सरकार फेल
थाना मगोर्रा में एक 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए एक जघन्य अपराध और शर्मनाक कलंक है। ऐसी घटनाएं न केवल पीड़ित और उसके परिवार के लिए विनाशकारी हैं, बल्कि समाज की नैतिकता और मानवता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
महिला हेल्पलाइन, थाने और कानून होने के बावजूद न्याय में देरी
मिशन शक्ति सिर्फ पोस्टरबाजी रह गया है; जमीनी सुधार शून्य।
डबल इंजन का ढकोसला — मोदी-योगी मॉडल की साख पर प्रश्नचिन्ह हैं।
मोदी-योगी मॉडल में अपराध क्यों बेकाबू? जब भाजपा खुद अपने प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा नहीं कर सकी, तो जनता को सुरक्षा कैसे देगी?
अपराधी जेल में कम, सत्ता संरक्षण में अधिक क्यों दिखते हैं?
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को राजनीतिक दबाव में जकड़ दिया है। परिणाम भ्रष्टाचार, पक्षपात, और जनविश्वास में भारी गिरावट।
कांग्रेस ने राज्य सरकार से तुरंत निम्न कार्रवाई की माँग की कि
1. गोवर्धन में साइबर थाना की तत्काल स्थापना, साइबर फोर्स बढ़ाई जाए
2. महिला सुरक्षा यूनिट, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े क्राइम-कंट्रोल उपाय
3. पुलिस सुधार, राजनीतिक दखल समाप्त कर स्वतंत्र एवं जवाबदेह पुलिस तंत्र
4. हॉटस्पॉट—गोवर्धन, कोसी, वृंदावन, एनएच-19—में CCTV, पेट्रोलिंग और टास्क फोर्स
5. अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता पर जवाबदेही तय की जाए
कांग्रेस का संकल्प
धनगर बोले—“मथुरा की सुरक्षा और सम्मान के लिए कांग्रेस जन आवाज उठाते रहेंगे। अपराध-मुक्त, सुरक्षित और न्यायपूर्ण मथुरा हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन, विपक्ष, समाज और मीडिया मिलकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंउपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, वैद्य मनोज गौड़, रूपा लवानिया, राखी चौहान, संदीप हिंडोल, रूपेश धनगर, प्रेम शंकर शर्मा, निशु यादव, पूरण सिंह, अजीम शाह, टिंकू धनगर, ओमकार सिंह, कुलदीप चौहान, बलवीर सिंह, बांके बिहारी, राहुल चतुर्वेदी, रमेश कश्यप, आशीष अग्रवाल, जिलानी कादरी, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेर, दिलशाद खान, विवेक कुमार सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments