कोर्ट ने शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। संजय राउत को रविवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। संजय राउत की गिरफ़्तारी से पहले ईडी ने उनके मुंबई स्थित घर पर रेड की थी और 9 घंटे तक ईडी की टीम उनके घर मौजूद थी। बाद में शाम 4 बजे ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया था और रात 12 बजे के करीब ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। 
वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे संजय राउत के घर पहुंचे। जहां उन्होंने राउत के परिवार वालों से मुलाकात की।
यहां उद्धव ने कहा कि असली शिवसैनिक सभी नहीं झुकेंगे। जो झुकने वाले थे, वो हवा में चले गए। उन्होंने कहा कि संजय राउत पर उन्हें गर्व है। 
आज मेडिकल के बाद ED ने संजय राउत को कोर्ट में पेश किया, और आठ दिन की रिमांड मांगी। राउत के वकील रिमांड का विरोध कर रहे थे। 
संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली बार शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग बुलाई है। 
ईडी के अनुसार संजय राउत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके आधार पर ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक संजय राउत के घर पर ईडी की टीम को 11.50 लाख रुपये कैश मिले हैं और ईडी ने इसे जब्त कर लिया है।
इसके अलावा स्वप्ना पाटकर (पात्रा चॉल जमीन मामले की गवाह) को कथित रूप से धमकाने के आरोप में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ वकोला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504,506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).