रिपोर्ट : LegendNews
कफ सिरप सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल का पिता कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
वाराणसी/कोलकाता। नशे में इस्तेमाल होने वाले कोडिन युक्त कफ सीरप की तस्करी मामले में अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पिता भोला प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि भोला प्रसाद देश देश की फिराक में था और उन्होंने थाईलैंड भागने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. भोला प्रसाद की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. इससे इस तस्करी मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस भोला प्रसाद से पूछताछ कर रही है.
इधर कफ सीरप की तस्करी के गिरोह का मास्टर माइंड शुभम जायसवाल गिरफ्तारी से पहले देश से भाग गया है. गाजियाबाद पुलिस की जांच में कफ सीरप की तस्करी में नाम आने के बाद सर्विलांस और लोकेशन डिटेल से पता चला कि शुभम 5 नवंबर को रांची से कोलकाता गया और वहां से उसने दुबई के लिए उड़ान भरी थी.शुभम के साथ उसका परिवार और दोनों पार्टनर गौरव जायसवाल और वरुण सिंह भी दुबई में छिपे हैं.
वाराणसी में कफ सिरप की अवैध तस्करी के संगठित रैकेट पर पुलिस ने वाराणसी कोतवाली में पहली FIR दर्ज की है. इस एफआईआर में शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद सहित कुल 28 लोगों के नाम शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शुभम जायसवाल भाग गया.
कफ सिरप सिंडिकेट में गिरफ्तार अमित टाटा ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं. अमित टाटा ने कबूला है कि फर्जी फर्मों के सहारे करोड़ों रुपए की कीमत के कफ सिरप मंगवाए गए और उसे तस्करी करके बांग्लादेश भेजा गया है.करीब 100 फर्मों के जरिए पूरा सिंडिकेट चल रहा था. अमित टाटा के मुताबिक गाजियाबाद में गैंग मेंबर विभोर राणा की गिरफ्तारी के बाद ही शुभम से फरार हो गया लेकिन, सबके सम्पर्क में है.
- Legend News

Recent Comments