रिपोर्ट : LegendNews
केजीएमयू में धर्मांतरण: डॉ. रमीज मलिक के तार जाकिर नाइक की संस्था से जुड़े
लखनऊ। केजीएमयू में महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी डॉक्टर रमीज के कनेक्शन प्रतिबंधित संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) से मिले हैं। इस संस्था का संचालक जाकिर नाइक विदेश में कहीं छिपा है। यह संस्था धर्मातरण कराती थी, जिसके कारण उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।
जाकिर नाइक सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को धर्मांतरण के लिए उकसाता है। महाराष्ट्र में नाइक ने बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराए थे। इसके लिए लोगों को मोटी रकम भी दी गई थी। माना जा रहा है कि डॉ. नाइक के करीबी आरोपी डॉक्टर को शरण दे रहे हैं। डॉ. नाइक विवादित बयानों के लिए भी जाना जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने करीब 800 लोगों का धर्मांतरण कराया था।
मुंबई पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। डॉ. नाइक का नाम सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। डॉ. रमीज के कनेक्शन की छानबीन की जा रही है। डॉ. नाइक भारत में वांटेड है, उस पर विदेशी फंडिंग और अवैध गत्तिविधियों के भी आरोप हैं।
एक ही मकसद, कट्टरपंथ को बढ़ावा: छानबीन में सामने आया है कि डॉ. रमीज कट्टरपंथ को बढ़ावा देना चाहता था। वह छांगुर के साथ-साथ डॉ. नाइक से भी प्रभावित था। आरोपी के मोबाइल फोन और लैपटॉप मिलने के के बाद पुलिस उसके सोशल मीडिया कनेक्शन की छानबीन करेगी। संस्था का मकसद युवाओं के बीच चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देना था।
डॉ रमीज की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कथित लव जिहाद और धर्मांतरण मामला गरमाया हुआ है। इस मामले का आरोपी डॉक्टर रमीज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम जगह-जगह तलाशी कर रही है। वहीं आरोपी डॉक्टर रमीज पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ा दिया गया है। अब डॉ रमीज की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
दरअसल, धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने के मामले में केजीएमयू का डॉ. रमीज मलिक पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस आरोपी डॉक्टर को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इसी क्रम में डॉ. रमीज मलिक को गिरफ्तार करने के लिए इनाम राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। साथ ही उसके घर के बाहर नोटिस भी लगा दिया है।
- Legend News

Recent Comments