रिपोर्ट : LegendNews
मुज़फ़्फ़रनगर में छात्राओं के बुर्का और हिजाब पहनकर रैंप वॉक करने पर विवाद बढ़ा
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में एक कॉलेज की छात्राओं के बुर्का और हिजाब पहनकर रैंप वॉक करने पर विवाद बढ़ रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने माफ़ी की मांग की है.
जमीयत उलेमा के मौलाना मुकर्रम कासमी ने बयान जारी कर इवेंट के ऑर्गनाइज़र्स पर मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है और कहा है कि बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा है कि बुर्का या हिजाब पहनकर रैंप वॉक करने वाली लड़कियों को माफी मांगनी होगी.
दरअसल, रविवार को मुज़फ़्फ़रनगर के श्रीराम कॉलेज में एक फ़ैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने बुर्का और हिज़ाब पहन पर रैंप पर वॉक किया. इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया.
Compiled: Legend News

Recent Comments