प्रयागराज. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम प्रयागराज के नैनी इलाके में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. सपा नेता मोहम्मद शारिक के यहां भी जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं. सपा नेता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रह चुके हैं.

आतंकी रिजवान अशरफ का कनेक्शन तलाशने जांच एजेंसियां प्रयागराज में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसियां नैनी इलाके में कई जगहों रेड कर रही हैं. समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद शारिक के यहां भी भी टीम पहुंची है. शारिक समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रह चुका है. आरोप है कि संदिग्ध आतंकी रिजवान का समाजवादी पार्टी के नेता शारिक के परिवार से बेहद करीबी संबंध रहा है. शारिक के चचेरे भाई हसन से रिजवान की गहरी दोस्ती रही है.

दोनों के बीच हुई कुछ संदिग्ध बातचीत के आधार पर जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं . दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है. इस दौरान सुरक्षा के लिए प्रयागराज पुलिस की भी मदद ली गई है. आजमगढ़ के रहने वाले रिजवान अशरफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था.

संदिग्ध आतंकी का सपा नेता के घर था आना जाना
लखनऊ से रिजवान को गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों की मानें तो रिजवान अशरफ ने जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. पढ़ाई के बाद रिजवान कुछ सालों तक प्रयागराज के नैनी में रह चुका है. कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता शारिक के घर में संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रिजवान के घर आना जाना था. वह इसी इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता भी था. बीटेक करने के बाद वह अपने मंसूबे को पूरा करने के लिए प्रयागराज आया था.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).