मथुरा। नौहझील प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जान मोहम्मद के विरुद्ध आरोपों को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश धनगर आज नौहझील प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय में छात्र छात्राएं सभी अध्यापक अध्यापन कार्य कर रहे थे। आसपास के ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद पता चला और वहां के स्टाफ से चर्चा की बात पता चला कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने  वहां के प्रधानाचार्य श्री जान मोहम्मद के विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं इनका कोई आधार नहीं है । 

यह  पूछे जाने पर मुकेश धनगर ने बताया कि श्री जान मोहम्मद के बारे में उन्होंने जो जानकारी की तो उन्होंने डेढ़ दशक तक अपनी सेवाएं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  बीएसएफ के लिए अर्पित की और वह काफी समय अपने विद्यालय की सेवा करके बालकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप कार्य कर रहे थे इस तरह के जो आरोप लगाए गए हैं इनका कोई आधार नहीं है, आरोप बेबुनियाद निराधार हैं । श्री धनगर ने बताया की जगह-जगह पर हिंदू सम्मेलन करके जो आरएसएस अपने कार्यक्रम चला रहा है नौहझील बाजना और मांट क्षेत्र में उसको विशेष समर्थन नहीं मिला है। इस तरह के इन मामलों को मुखर कर वह अपने लिए माहौल बनाना चाहते हैं। नफरत का माहौल खड़ा करके हिंदू ध्रुवीकरण के नाम पर वह आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और  विधानसभा के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं इसलिए जनता से सावधानी बरतने की उन्होंने अपील की है। 

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के जिला अध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, दयाराम पाठक,यामीन उस्मानी, प्रमोद पाठक, डॉ राजाबाबू,ओम गुप्ता , राजेश धनगर, मोहम्मद दिलशाद और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित प्रतिनिधि मंडल शामिल था । जिन्होंने प्रत्येक  घर-घर जाकर लोगों से जानकारी की और यह पाया गया कि  इनका उद्देश्य क्षेत्र में नफरत फैलाने के अलावा कुछ नहीं है ,लोगों ने कहा कि आज जनता की शिकायत करने पर उसका निस्तारण करने में जिला प्रशासन पहले जांच आख्या मांगता है जांच पड़ताल करता है और उसके बाद कोई कार्रवाई की जाती है जान मोहम्मद प्रधानाचार्य प्राइमरी स्कूल नौझील के मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ है और एक फर्जी शिकायत के आधार पर एक निष्ठावान देशभक्त मातृभूमि के लाडले जांबाज बीएसएफ के सिपाही रहे जान मोहम्मद के खिलाफ गड़बड़ कारवाइयां की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी की तत्परता अफसोस जनक शर्मनाक है उन्हें दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए था ।  यह भारतीय प्रशासनिक सेवा की मान्यताओं नियमों के प्रतिकूल है उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी सभी जनप्रतिनिधियों को उन्होंने कहा किया कि अगर इस तरह के अन्याय अत्याचार होंगे तो प्राथमिक शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षकों का अध्यापन करना बंद हो जाएगा यह एक सोची समझी चाल है जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने के लक्षण है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों और अस्पतालों की ओर ध्यान न देकर प्राइवेट स्कूलों प्राइवेट स्कूल संचालकों की मदद करने के लिए इस तरह झूठी झूठी अफवाहों के आधार पर कारवाइयां करवा रही है अगर जिला प्रशासन ने अपने विवेक का परिचय नहीं दिया तो मथुरा जिला कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगीयों की मदद से सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी जैसी संस्था एनजीओ की मदद से एक व्यापक जन आंदोलन करेगी और प्राथमिक शिक्षा में भेदभावपूर्ण नफरत का वातावरण तैयार करने की कड़ी आलोचना  करते हुए जन आंदोलन भी किया जाएगा।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).