मथुरा। मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से कलेक्ट्रेट को सौंपा गया।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, जिसमें विशेष रूप से गोवर्धन  छाता बल्देव मांट विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। वहां के किसानों की मेहनत और उम्मीदें दोनों प्रकृति की मार से टूट गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है, जबकि किसान आर्थिक संकट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसलों को मुआवज़े के लिए फसलों का जो सर्वे कराया गया है वह जाति  धर्म के व पार्टी के आधार पर सर्वे कराया गया है भाजपा सरकार ने सर्वे में किसानों के साथ भेदभाव किया गया है सरकारी सहायता के नाम पर एक हज़ार रुपया दो हज़ार रूपये तीन हज़ार रुपये के चेक बाँटे जा रहे हैं जो किसानों और के साथ एक भद्दा मज़ाक है मथुरा के किसानों को 2 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा व सरकारी ऋण व बिजली बिल माफ़ किया जाय तथा तथा किसानों से की जा रही रिकवरी को तुरंत रोका जाए भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाखों करोड़ों माफ़ कर सकते हैं  तो किसानों का क्यों नहीं किया जा सकता कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और उनके हक की इस लड़ाई को गांव-गांव और सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। यदि शीघ्र किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

धरना-प्रदर्शन में — ठाकुर साहब सिंह दीपक पाठक नसीर अहमद फारुकी राजू अब्बासी ठाकुर बदन सिंह विनोद आर्य बृजेश शर्मा राम भरोसे चौधरी धर्मबीर सिंह सोलंकी रामदेव सोलंकी सोबरन सिंह सलमान चौधरी अखलाक चौधरी शिवराम सिंह प्रधान सचेन्द कुमार गौतम वीरपाल सिंह खरे विजय सिंह लोधी चिरागद्दीन इन्द्रजीत गौतम नसीरुद्दीन अब्बासी रोशनलाल राजेंद्र प्रसाद बाल्मीकि प्रिय पाल सिंह उमेश चन्द्र शर्मा उमाकांत शर्मा कपिल शर्मा अजय रैगर आज़ाद रैगर जगन्नाथ सिंह चौहान सतपाल चौधरी अजय रावत बहुत रातें कुमार रोहित शैनी सलमान राकेश यादव लक्ष्मी पहलवान नीरज नीरज पहलवान ओह बादाम सिंह पद्म सिंह उदयवीर सिंह सुहाग राम सिंह सूरज सिंह मोहम्मद यासिन शमीम अब्बासी मुकेश शोभा राम सिंह अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).