मथुरा। आज  रजिस्ट्री कार्यालय पर ऑनलाइन रजिस्ट्री सिस्टम का निजीकरण करने के विरोध में धरना दे रहे निबंधन कार्यालय से जुड़े कातिबों, स्टांप बैंडर व मुंशियों के मध्य पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है। 

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन प्रणाली का निजीकरण करना बेहद दुखद है निजीकरण होने से  पारदर्शिता पर संदेह होना लाजमी है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मध्य प्रदेश सरकार दस्तावेज लेखकों स्टांप वेंडर व मुंशि‍यों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रणाली निजीकरण होने से रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे  तथा उनके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। 

कांग्रेस पार्टी ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली में निजीकरण का पुरजोर विरोध करती है तथा प्रदेश सरकार से निबंधन प्रणाली को निजीकरण करने के फैसले को वापस लेने की मांग करती है। 

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, अश्वनी शुक्ला एडवोकेट, दीपक दीक्षित एडवोकेट,करन निषाद, गौरांग अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).