मथुरा। यमुना की स्वच्छता और शुद्धिकरण को लेकर के कांग्रेस ने संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अजय राय ने मथुरा में पहुंचकर कहा क‍ि यमुना मैया के उद्धार का आज हम संकल्प लेते हैं और जब तक ब्रज वसुंधरा पर यमुना मैया का जल पवित्र नहीं हो जाता, तब तक वह इसके लिए विराट आंदोलन खड़ा करेंगे। 

 उन्होंने कहा कि यह काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है क्योंक‍ि भाजपा के पास सिर्फ दिखावे का खेल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसियों के द्वारा यमुना एक्सप्रेस पर किए गए स्वागत सम्मान के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह मथुरा में यमुना शुद्धिकरण को लेकर विश्राम घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यमुना का जल दिल्ली से लेकर मथुरा तक कितना विषैला हो गया है, इसे आचमन करना तो दूर स्पर्श करने में भी श्रद्धालुओं की आत्मा रोने लगती है। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की नगरी है, यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आकर के यमुना जी की पूजा अर्चना करते हैं और हर रोज भाजपा के दो मुखी चेहरे को कोसते हैं। 

कांग्रेस कमेटी द्वारा यमुना के लिए हमारा संघर्ष और संकल्प का शंखनाद के साथ ऐतिहासिक तीर्थ विश्राम घाट पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ यमुना पूजन किया एवं यमुना शुद्धि के लिए संकल्प लिया।

इस दौरान विश्राम घाट पर बहुत बड़ी संख्या पर पुलिस फोर्स मौजूद था। कार्यक्रम के प्रारंभ में बनारस से आए श्रद्धालु द्वारा शंखनाद करके यमुना पूजन को और अधिक मनोरम बना दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा क‍ि मथुरा में यमुना शुद्धिकरण के नाम पर करोड़ अरबों का घोटाला हो चुका है। उन्होंने कच्ची सड़क माया टीले पर मृतकों के लिए 50-50 लाख रुपए तथा सरकारी नौकरी की मांग की है और कहा क‍ि जो दोषी पर्दे के पीछे हैं उनको तुरंत जेल भेजा जाए। पूरी घटना की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि असली दोषियों के चेहरे उजागर हो सके। 

उन्होंने कहा कि पुरातत्व महत्व के टीले के खनन करने के मामले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। 

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, ब्रजेश शर्मा एडवोकेट, ठाकुर निलेश जादौन, कोषाध्यक्ष पंकज गोला, जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा, महानगर कोऑर्डिनेटर ठाकुर संतोष सिंह, राजू अब्बासी, महेश चौबे, उमेश चंद शर्मा, रोशन लाल, अखलाक चौधरी, सलमान चौधरी, गिर्राज सिंह छोंकर, लोकेश शर्मा, विनोद आर्य, सतपाल चौधरी, चौधरी अजमेर सिंह, राम विनोद, राम भरोसी चौधरी, विनोद चतुर्वेदी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).