रिपोर्ट : LegendNews
वृंदावन की स्मार्ट मीटर सहित अन्य जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
वृन्दावन। नगर निगम चौराहे पर वृंदावन की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्मार्ट मीटर समस्या, यमुना प्रदूषण, जाम की समस्या, बंदरों की समस्या, गंदगी की समस्या, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिहारी जी कॉरिडोर और अधिग्रहण जैसे ज्वलंत जन मुद्दों को उठाया।
पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि यह सरकार सभी जनहित के कार्यों को करने में विफल साबित हुई है। चाहे सांसद हो या विधायक हो या महापौर हो इन सबने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया है, इन सबके जनता के निमित्त दिए गये हज़ारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये और धरातल पर विकास शून्य दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति रहती है तो कांग्रेस पार्टी को व्यापारियों के साथ मिलकर वृंदावन बंद करने की चेतावनी दी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि आज स्थानीय प्रशासन ने जिस तरीके से हमको पुलिस के जरिये जनता से जुड़े हुये मुद्दों को उठाने से जबरन रोकना चाहा है और हमारे साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया है उससे साफ साफ सिद्ध होता है कि ये सरकार लोकतंत्र की हत्या करती है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है और वर्तमान महापौर की कार्यशैली और लूट से पता चलता है कि यह बहुत ही भ्रष्ट महापौर है। बीजेपी के जनप्रतिनिधि सांसद हो या विधायक जनता की समस्याओं से इनका कोई सरोकार नहीं है कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं सरकार पूरी तरह विफल है।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने जनता से लम्बे लम्बे वादे तो किये पर सरकार एक भी वादा निभाने में सफल नहीं रही है, वृन्दावन में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और जिस वृन्दावन को देखने के लिए पूरे विश्व से तीर्थ यात्री यहां आते हैं उस वृन्दावन को इन्होने आज नरक बना दिया है। आने वाले चुनाव में जनता ही इनको सबक सिखाएगी।
महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया,पूर्व नगर अध्यक्ष ब्रजेश गली वाला, नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, देहात अध्यक्ष चंद्रमोहन जायसवाल, ठाकुर संग्राम सिंह,अलोक शर्मा, महेश गौतम,महेश शर्मा,राहुल शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा,आशीष अरोड़ा,बंटी गौतम,अनूप निषाद,रामबाबू शर्मा,पिंकू गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता गोस्वामी,शिखा चौधरी,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सिम्मी बेगम,कमलेश भारद्वाज, दामोदर स्वामी,जीतू सिसोदिया,कुलदीप गौतम, शुभम बंसल,राहुल अरोड़ा, युगलबिहारी शर्मा,राहुल चतुर्वेदी, राहुल मुकद्दम, चकलेश्वर सिंह,सुशील गौतम, शाहरुख खान,फरीद कुरैशी, सोहन शुक्ला,ओमप्रकाश निषाद,रज्जो निशाद,साधुराम फौजी, कमल शर्मा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरने का संचालन रचनात्मक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पाराशर जी ने किया।
- Legend News

Recent Comments